तलेन |नगर में 11 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में निकली
वाहन रैली का शुभारंभ सम्मेलन स्थल देवल छतरी शिवालय से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया। इसके बाद रैली नगर के प्रमुख मार्गों काछीपुरा, सारंगपुर नाका, ग्राम बुरदा, बस स्टैंड, ग्राम मिर्जापुर एवं गांधी चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली का समापन पुनः देवल छतरी शिवालय पर किया गया। रैली के माध्यम से हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सकल हिंदू समाज सदस्यों को शामिल होने का आह्वान किया गया।
आयोजकों ने बताया कि नगर में सम्मेलन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। संपर्क एवं प्रचार अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.