नवादा के गोविंदपुर प्रखंड के तेतरिया गांव में रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान बिरजू साह
परिवार के सदस्यों के अनुसार, टार्जन रात में अपने कमरे में सोया था, जबकि अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। रविवार सुबह जब परिवार के लोगों ने टार्जन के कमरे का दरवाजा खुला देखा, तो अंदर टार्जन को रस्सी से लटका पाया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
रात में सबके साथ खाया था खाना
मृतक की बहन खुशी कुमारी ने बताया कि घटना अचानक हुई है और उन्हें नहीं पता कि उनके भाई ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि रात में सभी ने साथ खाना खाया था और सामान्य बातचीत हुई थी, जैसा कि हर दिन होता था। टार्जन की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। परिवार के सदस्यों ने भी किसी से कोई दुश्मनी या अन्य कारण होने से इनकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.