बाड़मेर शहर के जलदाय विभाग स्थित पानी स्टोरेज टेंक ।
इंदिरा गांधी नहर के रख-रखाव व रिपेयरिंग को लेकर 15 दिन बाद 60 दिन की नहरबंदी होगी। इससे बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिला प्रभावित होगा। यह नहरबंदी 20 मार्च से 20 मई तक रहेगी। पंजाब में 20 मार्च से 3 मई तक नहर के रखरखाव को लेकर कार्य होंगे। इधर मोहनगढ
वहीं पूर्व में पंजाब से राजस्थान सप्लाई के बने दो में से एक चैनल टूट गया था और किसान आंदोलन के कारण भी 25 जनवरी से 12 फरवरी नहरी पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। ऐसे में पहले से ही पानी संकट झेल रहे लोगों के लिए आने वाली गर्मी में भयंकर पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे समझें तीन जिलों के पानी का गणित
- मोहनगढ़ में पानी स्टोरेज के लिए बनी डिग्गी क्षमता 3850 एमएलडी।
- फिलहाल डिग्गी में पानी स्टोरेज 1300 एमएलडी यानी 7 के स्थान पर 4 मीटर पानी का भराव।
- स्टोरेज में 800 एमएलडी पानी डेड स्टोरेज यानी उपयोग नहीं लिया जा सकता।
- नहर चैनल में 80 क्यूसिक फ्लो आना चाहिए लेकिन 20 क्यूसिक पानी का फ्लो डिमांड का एक चौथाई मिल रहा है।
नहर टूटने से 15 दिन बंद, कम मिला पानी
25 जनवरी से 12 फरवरी तक मोहनगढ़ में नहरी पानी की आवक बंद रहने से पीएचईडी को 3850 एमएल स्टोरेज से पानी को लेते हुए 3 जिलों में सप्लाई करना पड़ा। स्टोरेज में 2100 एमएल पानी एकत्रित किया गया था। इसमें से लगातार 18 दिन तक पानी लेते हुए करीब 1600 एमएल पानी खर्च कर दिया गया। ऐसे में डिग्गी में पानी का स्टोरेज अब महज 500 एमएल रह गया है।
बाड़मेर शहर में रोजाना चार घंटे कटौती जारी
नहरबंदी को ध्यान में रखते हुए मोहनगढ़ में बने स्टोरेज को पूर्ण क्षमता से भरने के लिए एसई हजारीराम बालवां की ओर से जरूरत के अनुरूप कटौती के आदेश दिए हैं। जैसलमेर शहर एवं मोहनगढ़ कस्बे में सोमवार को शटडाउन रहेगा। जैसलमेर शहर के लिए रोजाना 18 घंटे पंप चलेंगे।
आर्मी जैसलमेर में मंगलवार, जैसलमेर ग्रामीण में बुधवार शटडाउन रहेगा। बाड़मेर ग्रामीण के लिए गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को रोटेशन से शटडाउन होगा। बाड़मेर शहर में रोजाना 4 घंटे पानी की कटौती होगी। रक्षा संस्थान बाड़मेर के लिए रविवार को शटडाउन होगा।
“पीएचईडी के 1600 ट्यूबवेल, 900 ओपनवेल, 250 सिंगल फेज ट्यूबवेल, 5000 हैंडपंप व 70 सोलर आधारित ट्यूबवेल हैं, जिनसे जलापूर्ति सुचारू होगी।”
-हजारी राम बालवां, एसई पीएचईडी बाड़मेर।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.