जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बहेराडीह में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से गला काटने का प्रयास करने वाले आरोपी ओमप्रकाश यादव (45 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
घटना 29 दिसंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है। ग्राम बहेराडीह निवासी मंगलूराम यादव तेली तालाब की ओर दिशा मैदान कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ओमप्रकाश यादव ने शराब पीने के लिए उनसे पैसे मांगे। इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर चाकू से गले पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में मंगलूराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम बहेराडीह स्कूलपारा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.