Sheikhpura Teacher Viral Video : बिहार के शेखपुरा जिले के एक स्कूल से शिक्षकों का वीडियो वायरल हो रहा है. जहां गुरूजी क्लास में बच्चों से मछली बनवाकर खा रहे हैं. वहीं, बच्चे बर्तन धुल रहे हैं. यहां शिक्षक क्लास रूम को ही रेस्टोरेंट बनाकर पार्टी कर रहे हैं.
स्कूल में मछली की पार्टी कर रहे थे शिक्षक
दरअसल, घाटकुसुंभा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पानापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्कूल परिसर में पढ़ाई के समय मछली पार्टी की जा रही है. इतना ही नहीं, स्कूल में बच्चों से बर्तन भी धुलवाए जा रहे हैं. वायरल वीडियो की पुष्टि लोकल 18 नहीं करता है. हालांकि वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विद्यालय के किचन में बच्चों से मछली बनवाई जा रही थी. जहां शिक्षक पढ़ाने में नहीं, मछली खाने में व्यस्त थे. इस घटना की शिकायत के बाद शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.
प्रखंड प्रमुख से भिड़ गए शिक्षक
वहीं, शिकायत के बाद प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर जांच के लिए स्कूल पहुंचे. जांच के दौरान विद्यालय के एचएम मनोज कुमार और शिक्षक पंकज कुमार का रवैया देख प्रखंड प्रमुख ने शिक्षक से इसका कारण पूछा, लेकिन जब प्रखंड प्रमुख ने ऐसा पूछा तो शिक्षक शिक्षक पंकज कुमार उनसे बहस करने लगे. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह शिक्षक प्रखंड प्रमुख को एफआईआर तक की धमकी दे रहे हैं. बहरहाल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.