मृतक लोकेश अपने पांच साल के बेटे के साथ फोटो।
अलवर के जीआरपी थाना इलाके के तिजारा फाटक के पास बुधवार दोपहर एक 29 वर्षीय युवक ने साबरमती ट्रेन के आगे बैठकर आत्महत्या कर ली। युवक हेलमेट लगाकर रेल ट्रैक पर बैठ गया और ट्रेन के आते ही सिर आगे करके खुद को ट्रेन के सामने झोंक दिया। घटना के बाद युवक की
मृतक लोकेश पुत्र प्रकाश, निवासी चांदपुर मुंडावर का रहने वाला था और अलवर की एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्सिंग कर्मी के रूप में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार लोकेश की पत्नी कुशुमलता मालाखेड़ा के सरकारी अस्पताल में लैब तकनीशियन है। लोकेश कई दिनों से अपनी पत्नी को रोजाना मरने की धमकी देता था। पिछले तीन दिनों से वह रेल पटरी पर जाकर वीडियो कॉलिंग के जरिए सुसाइड की धमकी दे रहा था कभी ट्रेन दिखाता, कभी पटरी। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे उसने सच में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक के पास से मोबाइल, हेलमेट और करीब 50 मीटर दूर खड़ी उसकी स्कूटी मिली। मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस ने बताया कि सुसाइड से पहले लोकेश ने किसी परिजन को कॉल किया था, जिसके बाद लगातार वापस फोन आ रहा था।
जीआरपी के हेड कांस्टेबल बाबू राम मीणा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लिया गया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक अपने परिवार में भाइयों में सबसे छोटा था और उसका एक 5 साल का बच्चा भी है। उसके पिता सरकारी प्रिंसिपल से रिटायर्ड हैं।
पुलिस के अनुसार लोकेश पिछले कई दिनों से आत्महत्या की धमकी दे रहा था। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है, और जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.