हरियाणा के नूंह जिले के रेहपुआ गांव में शनिवार को 19 वर्षीय शोएब का शव पहुंचने के बाद मातम छा गया। देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। करीब 72 घंटे बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। शोयब का शव 5 जनवरी को पापड़ा गांव के जंगल में फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। देर शाम किया सुपुर्द-ए-खाक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और रेहपुआ गांव के सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार शाम पिनंगवा थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना परिसर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंचे डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। काफी समझाने के बाद पुलिस ने चार दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया और लगभग तीन दिन बाद शोएब का शव गांव लाया गया और सुपुर्द ए खाक किया गया। अब पूरे गांव की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.