हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड के मोहम्मदपुर थाना अहीर क्षेत्र अंतर्गत तावडू-बिलासपुर मार्ग पर कंपनी से घर जा रही एक महिला मजदूर को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला काफी दूर जाकर सड़क पर गिरी। घायल महिला को अस्पत
शाम को रूम पर जाते वक्त हुआ हादसा
पुलिस को दी शिकायत में मृतका महिला के पति बृजेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा (32 ) के साथ काफी समय से तावडू क्षेत्र में स्थित कंपनी में काम करते थे। करीब 3 महीने पहले उनकी पत्नी ने Beyond कंपनी ज्वाइन की थी। दोनों अलग-अलग कंपनियों में रहते थे। महिला के 4 साल की बेटी भी है। पति रात को ड्यूटी करते थे, वहीं पत्नी दिन के समय ड्यूटी करते थे। बीते दिन शाम करीब 6 बजे सीमा कंपनी से छुट्टी कर अपने रूम पर आ रही थी। इस दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनकी सीमा को जोरदार टक्कर मार दी।
अपनी 4 साल की बेटी और पति के साथ किराये के मकान में रहती थी महिला
टक्कर लगने से घायल हुई सीमा को आस -पास के लोगों ने तावडू के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी सीमा को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि उनके एक चार साल की बेटी है। जो उनके साथ ही रहती थी। रविवार को वह पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने गांव लेकर पहुंचे,जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.