हरियाणा एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी संदीप उर्फ़सन्नी।
हरियाणा की नूंह जिला पुलिस ने पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग के एक बड़े मामले में बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी संदीप उर्फ सन्नी से पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी एडवोकेट रिजवान के साथ उसका 50 हजार रुपए का लेन-देन हुआ था।
पंजाब के रहने वाले संदीप उर्फ़ सन्नी सहित अब तक 8 गिरफ्तारियां हुई
तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में चल रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की शुरुआत 26 नवंबर को युवा वकील रिजवान की गिरफ्तारी से हुई थी, जो पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में था और हवाला के माध्यम से देश विरोधी गतिविधियों के लिए फंडिंग कर रहा था। रिजवान के बाद पंजाब से एक मिठाई विक्रेता और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। हाल ही में 29 दिसंबर को संगरूर पंजाब निवासी संदीप उर्फ सन्नी की आठवीं गिरफ्तारी हुई। जिसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
26 नवम्बर को पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में एडवोकेट रिजवान को किया गया था अरेस्ट।
सनी का पूरा परिवार ड्रग्स कारोबार से जुड़ा,आरोपी की मां पर 6 मामले दर्ज
आरोपी सन्नी का एक दिन का रिमांड अभी बाकी है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि सन्नी विदेशी ड्रग्स डीलरों के सीधे संपर्क में था और रिजवान से भी उसके गहरे संबंध थे। रिजवान के बैंक खाते से सन्नी को 50 हजार रुपये का ट्रांसफर सामने आया है।

बाद में इस ममले में कई गिरफ्तारियां हुई।
पुलिस के अनुसार संदीप उर्फ़ सन्नी का पूरा परिवार ड्रग्स कारोबार से जुड़ा हुआ है। संदीप के भाई पर पंजाब में दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि खुद संदीप पर तीन एनडीपीएस एक्ट के मामले चल रहे हैं। उसकी मां पर भी छह एनडीपीएस मामले दर्ज पाए गए हैं।

बाद में इस ममले में कई गिरफ्तारियां हुई।
एडवोकेट रिजवान भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों का यह नेटवर्क विदेशी नागरिकों से जुड़ा हुआ है, जहां हवाला के जरिए ड्रग्स की कमाई का लेन-देन होता था। इसी कड़ी में रिजवान भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया। डीएसपी ने बताया कि जांच में लगातार नई कड़ियां जुड़ रही हैं और पुलिस सक्रिय कार्रवाई कर रही है। मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। तावडू सदर थाने में दर्ज इस केस की गहन जांच जारी है, जिससे पाकिस्तानी लिंक और ड्रग्स-टेरर फंडिंग का पूरा नेटवर्क उजागर होने की उम्मीद है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.