बहादुरगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट, इंद्रप्रस्थ व राष्ट्रीय राजधानी के अन्य स्थानों पर पहुंचना आसान हो जाएगा। बहादुरगढ़ सीधे इंद्रप्रस्थ से जुड़ेगा। फेज-4 के तहत प्रस्तावित ग्रीन लाइन के विस्तार के लिए बजट को हरी झंडी मिल गई है। ग्रीन लाइन पर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक के कॉरिडोर के लिए दिल्ली सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है।
इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के अलावा फेज चार के अन्य दो कॉरिडोर के लिए भी बजट जारी किया है। इन तीन प्रोजेक्ट के लिए 14,630 करोड़ में से 3,386.18 करोड़ रुपये का बजट दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। तीनों कॉरिडोर की लंबाई करीब 47 किलोमीटर होगी। वर्ष 2029 तक ये तीनों प्रोजेक्ट का काम पूरा होने का अनुमान है।
12 किलोमीटर लंबा बनेगा कॉरिडोर
फिलहाल ग्रीन लाइन बहादुरगढ़ से इंद्रलोक व कीर्तिनगर तक है। अब फेज-4 के तहत दिल्ली में ग्रीन लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसमें इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर बनेगा। 10 स्टेशन (1 एलिवेटेड, 9 अंडरग्राउंड) होंगे, जो मध्य और पुरानी दिल्ली को जोड़ेगा। इस लाइन पर नई दिल्ली स्टेशन ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा आईटीओ, दिल्ली सचिवालय आसपास के इलाकों तक पहुंचना भी आसान होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.