रविवार को राजू को भोपाल की जिला कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से 17 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया है।
भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे का प्रमुख राजू ईरानी पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वह अधिकांश वारदातें भोपाल के बाहर करता था। फरारी के दौरान वह नर्मदापुरम, सूरत और मुंबई जाया करता था। पुलिस को यह भी बताया कि 2017 के बाद
डेरे में ही रहने वाले कुछ परिवारों से उसका लंबे समय से मनमुटाव है, लिहाजा उसका नाम कई अपराधों में झूठे तौर पर दर्ज कराए जाने का वह दावा कर रहा है। वहीं पुलिस का मानना है कि स्वयं को निर्दोष बताने के लिए आरोपी लगातार गुमराह कर रहा है। पुलिस के अनुसार, राजू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और पूछताछ से बचने के लिए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहा है।
निशातपुरा थाने के प्रभारी मनोज पटवा के मुताबिक, राजू से डोजियर भरवाया गया है, जिसमें उसके परिवार के सदस्यों सहित करीबी रिश्तेदारों की जानकारी दर्ज की गई है। फरारी के दौरान राजू की मदद करने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
सूरत पुलिस ने राजू ईरानी को गिरफ्तार किया था।
ट्रेन से सूरत तक पहुंचा था राजू ईरानी
राजू ईरानी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह ट्रेन के रास्ते सूरत तक पहुंचा था। पकड़ा न जाए, इसके लिए उसने मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। चूंकि सूरत में उसका ससुराल है, इसलिए उसे वहां आसानी से पनाह मिल गई थी।
जानवर पालने का शौकीन है राजू
राजू ईरानी जानवरों को पालने का बेहद शौकीन है। उसने अपने फार्महाउस में लड़ाकू मुर्गे, मेंढ़े और घोड़े पाल रखे हैं। राजू के पालतू मेंढ़े और मुर्गे कई प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। बता दें कि राजू ईरानी 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर है।
भोपाल में ही 6 गैंग चला रहा था राजू ईरानी

राजू ईरानी की गैंग के प्रमुख किरदार

ये खबर भी पढ़ें…
कुख्यात राजू ईरानी कोर्ट से हंसते हुए निकला बाहर

भोपाल की जिला कोर्ट में रविवार को राजू ईरानी को पेश किया गया। जहां से उसे 17 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया। कोर्ट से रिमांड मंजूर होने के बाद भी राजू हंसता हुआ नजर आया। कोर्ट रूम से निकलने के बाद राजू ने कहा कि जल्द छूट जाऊंगा। पढ़िए पूरी खबर।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.