बिलासपुर | बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली तेज करने चलाए जा रहे अभियान के बीच लक्ष्य पूरा नहीं कर पाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ईडी एके अम्बस्थ ने लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं कर पाने पर 5 सहायक अभियंताओं (एई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिन अधिकारियों को नोटिस दिया गया है उनमें गोलबाजार की एई प्रीता इक्का, मस्तूरी के तरुण कौशिक, रतनपुर के राजेन्द्र गौड़, पाली और सिरगिट्टी क्षेत्र के एई शामिल हैं। विभाग ने इन अधिकारियों से जल्द स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.