तेलका (चंबा)। चंबा जिले के कांडी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। शनिवार सुबह एनडीआरएफ, पुलिस और युवक के परिजनों ने लापता की तलाश में सियुल नदी के किनारे-किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया। बावजूद देर शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। यह घटना चंबा जिले के कांडी पुल की है, जहां धार गांव निवासी युवक ने पांच दिन पहले दोपहर के समय सियुल नदी में छलांग लगा दी थी। छलांग लगाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखने के बाद ये खौफनाक कदम उठाया। इस संदेश के सामने आने के बाद परिजनों और क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
जानकारी के अनुसार युवक शिमला में पढ़ाई करता था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पढ़ाई को लेकर वह काफी दबाव महसूस कर रहा था। घटना से कुछ समय पहले ही वह घर लौटा था, जिसके बाद उसने यह दुखद कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन तेज नदी बहाव के कारण युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन जारी किया लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। प्रशासन की ओर से विशेष उपकरणों की मदद से सियुल नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार युवक की तलाश की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.