राजस्थान के नागौर जिले के टालनपुर कस्बे में बुधवार सुबह एक निजी स्कूल गोटन इंटरनेशनल स्कूल ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। 9 वर्षीय छात्रा दिव्या बापेडिया (कक्षा 5, पिता राजेंद्र बापेडिया) रोज की तरह सुबह 7 बजे स्कूल पहुंची। प्रार्थना सभा से ठीक पहले वह खेल मैदान में दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी अचानक उसकी सांसें थम गईं।
CCTV फुटेज में कैद हुआ पल
सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते अचानक से लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ती है और कुछ ही सेकंड में बेहोश हो जाती है। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने उसे तुरंत उसे गोटन राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वहां कार्डियक अरेस्ट के कारण बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर दोहरा सदमा
परिवार पहले ही सदमे में था, क्योंकि दिव्या के 16 वर्षीय बड़े भाई अभिषेक की भी महज चार-पांच महीने पहले अचानक मौत हो गई थी। घर पर खेलते समय हुए हार्ट अटैक जैसी स्थिति ने परिवार को गहरा झटका दिया। लगातार दो बच्चों की मौत से परिवार टूट चुका है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया और सहमति से अंतिम संस्कार कर दिया। अब पूरे गांव में मातम का माहौल है।
ये भी पढ़ें: बिल्डिंग हादसे के बाद नाम बदलकर खुला मुरादाबादी रेस्टोरेंट, लोगों के विरोध पर पुलिस ने कराया बंद
बच्चों में बढ़ते हार्ट अटैक पर सवाल
दिव्या और उसके भाई की इस तरह से हुई मौत के बाद स्कूल प्रबंधन और ग्रामीण परिवार दोनों बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जता रहे हैं। यह घटना एक बार फिर बच्चों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़ा कर रही है। क्या जीवनशैली, तनाव या कोई छिपी बीमारी इसका कारण है? टालनपुर और आसपास के इलाके में अब मासूमों की सेहत को लेकर लोगों की चिंता गहरी हो गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.