स्थानीय लोगों के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार नागौर से सुजानगढ़ की ओर जा रही थी। निम्बी जोधा पुलिया के पास अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर बिखर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: डीएसटी व पुलिस ने 4 करोड़ रुपये का 8 क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार; जांच जारी
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। 108 एम्बुलेंस और एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत लाडनूं के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मनमीत सिंह और रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य पांच घायलों का इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना पर लाडनूं डिप्टी एसपी जितेंद्र सिंह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कराकर यातायात बहाल करवाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया ओवरस्पीड और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की उदासीनता को उजागर किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.