New Year 2026: नए साल को खास बनाने के लिए अगर आप रायपुर में अपने परिवार या पार्टनर के साथ बाहर डिनर का प्लान कर रहे हैं, तो VIP रोड स्थित रेस्टोरेंट, कैफे एक शानदार जगह हो सकता है. यहां के रेस्टोरेंट स्वाद, माहौल और सर्विस के मामले में बेहतरीन हैं, जहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन यादगार बन जाता है. आइए तस्वीरों के माध्यम से खासियत जानते हैं.
VIP रोड के विशाल नगर में स्थित देसी ठाठ रेस्टोरेंट अपने पारंपरिक भारतीय और छत्तीसगढ़ी थीम के लिए जाना जाता है. यहां का देसी इंटीरियर, बर्तन और पारंपरिक सजावट परिवार के साथ डिनर के लिए खास माहौल बनाती है. नए साल के मौके पर यहां स्पेशल थाली की भरपूर वैरायटी मिलती है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.

माना कैंप गेट के पास स्थित द बर्न हाउस नए साल पर कपल्स और फ्रेंड्स ग्रुप के बीच खासा लोकप्रिय रहता है. यहां का मॉडर्न एम्बिएंस, लाइव किचन और ग्रिल्ड फूड का स्वाद लोगों को आकर्षित करता है. न्यू ईयर डिनर के लिए यहां खास मेन्यू और लाइटिंग का इंतजाम रहता है, जो सेलिब्रेशन को और खास बना देता है

VIP रोड पर स्थित नुक्कड़ बिहान कैफे उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो शांति और सादगी के साथ नया साल मनाना चाहते हैं. यहां कैफे स्टाइल डिनर, हल्का संगीत और ओपन स्पेस का माहौल मिलता है. परिवार और पार्टनर के साथ बैठकर लंबी बातचीत और स्वादिष्ट खाने के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रायपुर के सोल गार्डन के पास स्थित पिंड बलूची रेस्टोरेंट और बार अपने शुद्ध पंजाबी स्वाद और देसी ढाबा थीम के लिए मशहूर है. नए साल के अवसर पर यहां मक्खनदार ग्रेवी, तंदूरी रोटी और पंजाबी स्पेशल डिनर लोगों को खासा लुभाता है. फैमिली डिनर के लिए यह जगह हमेशा भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है.

रायपुर के टेमरी स्थित हे मामा कैफे और रेस्टोरेंट नए साल पर फैमिली और कपल्स दोनों के लिए बेहतरीन चॉइस है. यहां का रंगीन इंटीरियर, बच्चों के लिए अनुकूल माहौल और यहां का मेन्यू हर किसी को पसंद आता है. नए साल की रात यहां खास डिनर के साथ जश्न मनाने वालों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.