भागलपुर के नाथनगर स्थित पासी टोला दुर्गास्थान में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पंचांग पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा पासी टोला दुर्गास्थान से शुरू होकर के.बी. लाल रोड से गुजरी और बाबा मनसकामना नाथ मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर पूजा-अर्चना की। यात्रा इसके बाद मारवाड़ी पट्टी होते हुए नर्सिंग भगवान ठाकुर स्थान पहुंची और अंत में पासी टोला दुर्गा मंदिर लौटकर समाप्त हुई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से भक्तिमय माहौल शोभा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पासी समाज के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन जिला पासी नवयुवक संघ और समस्त पासी समाज, नाथनगर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। पुरोहित पंडित माना शुक्ला पूजा-अर्चना का दायित्व निभा रहे हैं, जबकि शंभू चौधरी सपत्नी यजमान के रूप में विधिवत पूजन में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेश कांत चौधरी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, समाजसेवी विजय कुमार यादव, मुन्ना यादव, शंकर चौधरी, बिक्रम चौधरी, इंद्रदेव चौधरी, पन्नालाल चौधरी और रवि चौधरी सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति तथा श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 6 फरवरी तक चलेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.