हरियाणा के नारनौल शहर थाना क्षेत्र से एक 23 वर्षीय युवती के लापता कोचिंग से घर वापस नहीं आई। इस बारे में लापता लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने एक युवक पर उ
शहर के महेंद्रगढ़ रोड पर शास्त्री नगर, गली नंबर-2 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी 12 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजकर 35 मिनट पर घर से चाणक्य अकादमी जाने के लिए निकली थी। उसने बताया था कि वह एक घंटे में वापस लौट आएगी, लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
इस पुलिस चौकी में दी गई है शिकायत
गाड़ी में बैठकर गई
परिजनों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिसमें एक गाड़ी जाती दिखाई दी। इस गाड़ी को लेकर परिवार ने ईश्वर कॉलोनी नारनौल निवासी निखिल नामक युवक पर शक जताया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निखिल उक्त गाड़ी में उनकी लड़की को अपने साथ ले जा सकता है। युवक ईश्वर कॉलोनी में रामेश्वरम गार्डन के पीछे रहने वाला बताया गया है।
मोबाइल साथ ले गई
शिकायत के अनुसार, लापता युवती की उम्र 23 वर्ष है, रंग गोरा है और उसकी लंबाई करीब 5 फुट 3 इंच है। लापता होने के समय उसने नीले रंग की पैंट, काले रंग की जैकेट और संतरी रंग का स्कार्फ पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी। उसके पास एक मोबाइल फोन भी है, जो अब बंद आ रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
थाना शहर नारनौल पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 127(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम युवती की तलाश में जुट गई है और संदिग्ध गाड़ी व युवक के संबंध में जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.