हरियाणा में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए “वोट चोरी” और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए सरकारें गिराने का काम होता था, लेकिन इस बार सीधे वोट चोरी का खेल खेला गया। उनके अनुसार कांग्रेस के पास कुल 37 विधायक थे, लेकिन इनमें से 5 विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराई गई, जबकि 4 वोटों को जानबूझकर रद्द कर दिया गया। बिना ठोस कारण रद्द हुए वोट राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर सत्ता का दबाव बनाया गया, जिसके चलते बिना किसी ठोस कारण के कांग्रेस के वोट रद्द किए गए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन भाजपा की ओर से हुआ, लेकिन कार्रवाई कांग्रेस के खिलाफ की गई। गौरव गौतम के मामले में अनदेखी उन्होंने पलवल के भाजपा मंत्री गौरव गौतम का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके मामले में नियमों की अनदेखी हुई, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शो कॉज नोटिस जारी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की पहचान कर उन्हें शो कॉज नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उनके निष्कासन का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। वहीं जिन विधायकों के वोट रद्द हुए हैं, उनकी भी जांच कराई जाएगी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने उन विधायकों की सराहना की, जिन्होंने दबाव के बावजूद पार्टी के पक्ष में मतदान किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.