सिखवाल ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता नमन टाइगर्स टीम ट्रॉफी के साथ।
सिखवाल ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पाली शहर के केशव नगर स्थित विजन एकेडमी में किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच बालाजी वॉरियर और नमन टाइगर्स के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए नमन टाइगर्स ने 10
इससे पहले सुबह अतिथि समाजसेवी भंवरसिंह मंडली और अजयपाल सिंह हेमावास ने एक हजार के कॉइन से नमन टाइगर्स और पेट पूजा टीम का टॉस करवाया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहला सेमीफाइनल नमन टाइगर्स और पेट पूजा के बीच खेला गया। जिसमें नमन टाइगर्स विजय रहे।
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।
दूसरा सेमीफाइनल मैच नाकोड़ा रॉयल्स और बालाजी वॉरियर में खेला गया। जिसमें बालाजी वॉरियर विजय रहा। प्रतियोगिता के दौरान भामाशाह शिवनारायण उपाध्याय, घीसूलाल व्यास, मोतीलाल नागला,सोहनलाल उपाध्याय, जीवराज उपाध्याय, कन्हैयालाल उपाध्याय, बाबूलाल नागला, सेवा समिति अध्यक्ष आनंद ओझा,युवा ब्रिगेड अध्यक्ष ललित व्यास, महिला कार्यकारी अध्यक्ष ललिता व्यास सहित समाज के कई लोग रहे मौजूद।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.