Nainital News: विंटर कार्निवल 2025 ने नैनीताल पर्यटन को नई रफ्तार दी. क्रिसमस से पहले शुरू हुए आयोजन से पर्यटकों की संख्या बढ़ी और होटल लगभग फुल हो गए. सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टार नाइट और गतिविधियों को सैलानियों ने खूब सराहा.
विंटर कार्निवाल के दौरान शहर की नैनीझील में नौकायन, मॉल रोड, स्नो व्यू और चिड़ियाघर जैसे पर्यटन स्थलों पर दिनभर भीड़ देखने को मिल रही है. पर्यटन से जुड़े लोगों द्वारा पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि विंटर कार्निवल जैसे आयोजनों से नैनीताल के पर्यटन में उछाल आएगा. ठीक वैसा ही हुआ, विंटर कार्निवाल की शुरुआत नैनीताल में 22 दिसंबर से हुई थी. उस दिन से ही नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली है.
होटल हो गए पूरी तरह पैक
नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि 7 सालों के लंबे इंतजार के बाद विंटर कार्निवल का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवल की शुरुआत विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हुई थी. जिसक असर इस बार पर्यटन पर भी साफ देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि भले ही इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार समय से नहीं हो पाया हो, लेकिन इसके बावजूद पिछले साल की तुलना में इस साल भीड़ ज्यादा है. लगभग 70 से 80 प्रतिशत होटल पहले से पैक हो चुके हैं और क्रिसमस के बाद आने वाले लॉन्ग वीकेंड में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है. इस तरह के आयोजनों से पर्यटन को गति मिलती है.
पर्यटकों को पसंद आया विंटर कार्निवाल
चंडीगढ़ से नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक रिक्की लांबा ने बताया कि यहां का मौसम काफी अच्छा है. वो इससे पहले जुलाई में यहां आए थे, अब दोबारा अपने परिवार के साथ आए हैं, इससे पहले उन्होंने कई हिल स्टेशन घूमे हैं लेकिन नैनीताल उन्हें काफी पसंद आया, इस बार विंटर कार्निवाल ने उनकी उस ट्रिप को और भी शानदार बना दिया. पर्यटक कनिका बजाज ने कहा कि उन्होंने नैनीताल आकर नौकायन, और आसपास के पर्यटक स्थलों का दीदार किया. यहां का स्वच्छ वातावरण, शुद्ध आबोहवा उन्हें काफी पसंद आई. उन्होंने बताया कि कार्निवल में लाइव शो को उन्होंने काफी इंजॉय किया.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.