बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा दर्ज एफआईआर पर भी बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को राहत मिल गई है. हाईकोर्ट ने सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और सरकार समेत पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
दुष्यंत गौतम ने क्या लगाए थे आरोप
एफआईआर में कहा गया था कि सुनियोजित रुप से आपराधिक षडयंत रचकर झूठ फैलाकर मुझे बीजेपी पार्टी व पदाधिकारियों की छवि खराब की जा रही है. दुष्यंत गौतम ने मांग की थी कि ऐसे लोगों पर जो ऑडियो-वीडियो जारी कर बदनाम कर रहे हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए. इस एफआईआर को सुरेश राठौर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है.
हरीश रावत ने ऋषिकेश में निकाली अंकिता भंडारी न्याय पद यात्रा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऋषिकेश में अंकिता भंडारी के लिए न्याय पद यात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट के जज के अंडर में सीबीआई जांच हो और प्रदेश सरकार से VIP के नाम को उजागर करने की मांग की. साथ ही वन्तरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने वालों के ऊपर भी कार्रवाई की मांग की.
अंकिता भंडारी के लिए सड़क पर उतरा विपक्ष
बता दें कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर तीखा वार कर रहा है. इसी को लेकर ऋषिकेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऋषिकेश में अंकिता भंडारी न्याय पद यात्रा निकाल कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और प्रदेश सरकार से VIP के नाम को उजागर करने की मांग की साथ ही वन्तरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने वालों के ऊपर कार्रवाई की मांग की.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.