Tips and Tricks : Alum यानी फिटकरी एक सस्ता लेकिन असरदार स्किनकेयर उपाय है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिटकरी को मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल या एलोवेरा जेल के साथ इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे, पिंपल्स और ओपन पोर्स की समस्या कम हो सकती है. सिर्फ 20 रुपये में मिलने वाला यह देसी नुस्खा त्वचा को साफ, टाइट और चमकदार बनाने में मदद करता है.
आजकल हर कोई त्वचा को खूबसूरत और साफ रखने के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहता है. लेकिन ये हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठते. बाजार में मिलने वाली एक साधारण सनस्क्रीन भी सैकड़ों रुपए की आती है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना ज्यादा खर्च किए भी स्किन की देखभाल संभव है.

चेहरे पर डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या अक्सर देखने को मिलती है. इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी को पीसकर उसका पाउडर बना लें. इसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं और त्वचा साफ दिखाई देती है.

ओपन पोर्स के कारण चेहरा खुरदरा और बेजान नजर आता है. इस समस्या में फिटकरी कारगर साबित होती है. फिटकरी को पानी में भिगोकर कुछ सेकंड तक चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. यह प्रक्रिया पोर्स को सिकोड़ने और स्किन को टाइट करने में मदद करती है. साथ ही ब्लैकहेड्स और मुंहासे भी कम हो सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपको लगे कि सिर्फ 20 रुपए में स्किन केयर किया जा सकता है, तो शायद आप यकीन न करें. लेकिन यह सच है. ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत ने बताया कि इस इसके लिए किसी बड़े ब्रांड की क्रीम या फेस पैक की जरूरत नहीं है. इस उपाय में काम आएगा एक साधारण पत्थर फिटकरी. यह आसानी से उपलब्ध है और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है.

फिटकरी का इस्तेमाल शरीर की दुर्गंध दूर करने में भी किया जा सकता है. नहाने के पानी में थोड़ी-सी फिटकरी डालें या फिर पानी में घोलकर कॉटन की मदद से बगल पर लगाएं. इससे बदबू कम होती है. कुल मिलाकर फिटकरी एक सस्ता और असरदार स्किनकेयर उपाय है, जिससे चेहरा और शरीर दोनों तरोताजा नजर आते हैं.

फिटकरी को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर बनाया गया पेस्ट चेहरे पर मसाज करने के लिए बेहतरीन उपाय है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स और एक्ने को खत्म करने में मददगार होते हैं. नियमित इस्तेमाल से कील-मुंहासों के दाग भी हल्के पड़ने लगते हैं और त्वचा हेल्दी और स्मूद दिखाई देती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.