Gangor Festival 2026: गणगौर उत्सव में महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी लुक अपनाकर इस त्योहार को खास बना सकती हैं. लहंगा और लुगड़ी के खूबसूरत कॉम्बिनेशन के साथ, रंग-बिरंगे और कढ़ाई वाले डिजाइन फैशन स्टेटमेंट बढ़ाते हैं. पारंपरिक गहनों जैसे चूड़ियां, नथ, बाजूबंद और झुमके पहनकर हर महिला अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है. इस अवसर पर मेकअप और हेयरस्टाइल भी राजस्थानी स्टाइल में होना चाहिए. गणगौर पर ये टिप्स अपनाकर महिलाएं न सिर्फ खूबसूरत दिखेंगी बल्कि लोक संस्कृति और परंपराओं का जश्न भी मनाएंगी.
राजस्थान में गणगौर का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्योहार राजस्थान की संस्कृति और परंपरा का एक प्रतीक है. यह पर्व खासतौर पर सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए बेहद खास महत्व रखता है. हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सुखी जीवन की कामना करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत और पूजा से विवाहित महिलाओं को सुखी दांपत्य जीवन मिलता है और कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर प्राप्त होता है.

गणगौर महिलाओं के लिए बेहद खास होती है. इस दिन महिलाएं पारंपरिक रूप में सज धज कर पूजा करती है. गणगौर के अवसर पर महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी पहनावे में सजती-संवरती हैं. इस दिन सादगी भरा और सुंदर लुक के लिए पारंपरिक कपड़ों को पहनना सबसे अच्छा रहता है. इस दिन महिलाएं लहंगा-चोली और लुगड़ी पहनना पसंद करती हैं. इन कपड़ों पर गोटा-पट्टी और कढ़ाई का काम होता है, जो देखने में बहुत सुन्दर व आकर्षक लगता है. यह पहनावा महिलाओं को एक अलग और पारंपरिक पहचान देता है.

राजस्थानी पारंपरिक पहनावे में लहंगा, चोली और लुगड़ी का खास महत्व होता है. रंग-बिरंगा लहंगा और सुंदर चोली पूरे लुक को खास बनाते हैं. वहीं लुगड़ी या ओढ़नी को सिर पर ओढ़ना भी लुक को और अधिक यूनिक बना देता है. इससे महिलाओं का लुक और भी ज्यादा सुंदर और सादगी भरा दिखाई देता है. गणगौर के दिन महिलाएं इसी पारंपरिक अंदाज में तैयार होकर पूजा और उत्सव में शामिल होती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पारंपरिक कपड़ों के साथ पारंपरिक ज्वेलरी पहनना भी बहुत जरूरी होता है. राजस्थानी लुक में नाक में नथ, माथे पर बोरला और माथा पट्टी बेहद सुंदर लगते हैं. इसके अलावा गले में हार, हाथों में चूड़ियां और झुमके भी पहने जाते हैं. आजकल फैशन में भी पारंपरिक ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही है. गोल्ड या कुंदन के गहने आपके लुक को और भी रॉयल बना देते हैं.

राजस्थानी लुक में बाजूबंद के बिना लुक पूरा अधूरा लगता है. कई बार महिलाएं बाकी ज्वेलरी तो पहन लेती हैं लेकिन बाजूबंद नहीं पहनती. जबकि पारंपरिक राजस्थानी पहनावे के साथ बाजूबंद बहुत सुंदर लगता है. इसलिए गणगौर के दिन अगर आप राजस्थानी लुक में तैयार हो रही हैं तो दोनों हाथों में बाजूबंद जरूर पहनें. इससे आपका लुक और भी ज्यादा आकर्षक और पारंपरिक दिखाई देता है.

पारंपरिक लुक के साथ सादगी भरा मेकअप आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है. आजकल हल्का और नेचुरल मेकअप काफी ट्रेंड में है. ऐसे में चेहरे पर हल्का बेस रखें और आंखों में काजल या आईलाइनर लगाकर उन्हें हाइलाइट करें. इसके साथ लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक लगाएं. सादगी भरा मेकअप आपके पूरे लुक को निखार देता है और गणगौर के दिन आपको एक सुंदर राजस्थानी अंदाज देता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.