Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के अंतर्गत संचालित नौ वोकेशनल कोर्स की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होगी. इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद 11 से 13 जनवरी तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे. इसके बाद किसी भी स्थिति में तिथि का विस्तार नहीं किया जाएगा. ऐसे में संबंधित कोर्स के विद्यार्थियों को समय रहते फार्म भरने की सलाह दी गई है.
नौ वोकेशनल कोर्स की परीक्षा
परीक्षा फार्म जिन वोकेशनल कोर्स के लिए भरे जाएंगे. उनमें बीबीए और बीसीए के फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-28), थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024-27) और फिफ्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-26) शामिल हैं. इसके अलावा पीजीडीवाइएस फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-26), एचजेएमसी फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-26) और पीजीडीसीए फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के लिए भी परीक्षा फार्म भरे जाएंगे. एमसीए पाठ्यक्रम के तहत फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-28), थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024-27) और फिफ्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-26) के विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन फार्म भरना होगा. वहीं एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-27) और थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के छात्र भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं.
दो जनवरी से भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म
इसके साथ ही सर्टिफिकेट इन रशियन फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-26), पीजी डिप्लोमा इन रशियन फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-26), थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024-26) और पीजी डिप्लोमा इन रशियन फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-27) के अलावा बी-वोक सिक्स्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए भी फार्म भरे जाएंगे.परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम कुमार ने बताया कि ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म का सत्यापन संबंधित कॉलेजों और पीजी विभागों के अध्यक्षों द्वारा किया जाएगा. सत्यापित फार्म की प्रति परीक्षा विभाग में निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए फार्म भरते समय सावधानी बरतें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.