मुजफ्फरपुर के सराफा बाजार में 10 दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद सोने-चांदी की कीमतें स्थिर हो गई हैं. गुरुवार को 24 कैरेट सोना ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,45,000 प्रति किलो पर टिकी रही. लग्न के सीजन में कीमतों में स्थिरता आने से ग्राहकों के लिए खरीदारी का यह सुनहरा मौका है.
ऑल इंडिया बूलियन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट सोना की कीमत 1,57,000 प्रति 10 ग्राम हैं. जबकि 22 कैरेट सोना की कीमत 1,44,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना की कीमत 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.
पुराने रेट पर ही सोने-चांदी की बिक्री
वहीं, अगर इस दिन कोई ग्राहक अपने सोना की ज्वेलरी को बाजार में बदलकर दूसरा लेना चाहते हैं, तो उनको इस दिन एक्सचेंज रेट 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से लिया जाएगा. अगर चांदी की बात करें तो गुरुवार को चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी. बीते दिन बुधवारक को भी सोने-चांदी की यही कीमत थी. यानि आज पुरानी दरों पर ही बिक्री हो रही है.
मुजफ्फरपुर के सराफा बाजार में पिछले 10 दिनों से लगातार सोना चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव हो रहा था. ऐसे में गुरुवार को रेट स्थिर होने पर ग्राहकों में संतुष्टि हैं. ग्राहकों का कहना है कि जिस तरीके से लगातार चांदी का रेट कम हो रहा था, ऐसा लग रहा था कि अभी रेट और नीचे जाएगा. वहीं सोना का भी रेट पिछले दिन की तुलना में कम हुई है ऐसे में लग रहा था कि रेट अभी और डाउन होगा लेकिन अब रेट स्थिर हो गया है तो हमलोगों को संतुष्टि है कि अब खरीदारी कर लेनी चाहिए.
लग्न के बीच खरीदारी का अच्छा मौका
वहीं, आभूषण व्यवसायियों का कहना कि अभी लग्न का समय चल रहा है ऐसे में पिछले कुछ दिनों से लगातार सोना चांदी के कीमत में उतार चढ़ाव हो रहा था लेकिन गुरुवार को यह रेट स्थिर रहेगा. उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों तक सोना चांदी का फिलहाल यही रेट बना रहेगा. हालांकि अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कुछ उतार चढ़ाव हुआ तो इसका असर बाजार में भी जरूर देखने को मिलेगा.
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.