लेनिन चौक स्थित संत फ्रांसिस असीसी चर्च में क्रिसमस को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यहां 24 दिसंबर की रात 11:30 बजे से कैरोल गायन और जागरण का मिस्सा शुरू होगा. जैसे ही आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा होगी, पूरा परिसर जयकारों और प्रार्थनाओं से गूंज उठेगा. इसके बाद केक कटिंग कर जन्मोत्सव का जश्न मनाया जाएगा.
लेनिन चौक स्थित संत फ्रांसिस असीसी चर्च में क्रिसमस को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यहां 24 दिसंबर की रात 11:30 बजे से कैरोल गायन और जागरण का मिस्सा शुरू होगा. जैसे ही आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा होगी, पूरा परिसर जयकारों और प्रार्थनाओं से गूंज उठेगा. इसके बाद केक कटिंग कर जन्मोत्सव का जश्न मनाया जाएगा. चर्च परिसर में श्रद्धालु एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां देंगे और खुशियां साझा करेंगे.
संत फ्रांसिस असीसी चर्च के फादर विकास विजय ने बताया कि ख्रीस्त जयंती को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है. 25 दिसंबर की सुबह 7:30 बजे ख्रीस्त जयंती का विशेष मिस्सा होगा. इसके बाद पूरे दिन श्रद्धालु प्रभु यीशु के दर्शन करेंगे और कैंडल जलाकर प्रार्थना करेंगे. चर्च प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है.
वहीं, चक्कर मैदान चौक स्थित क्राइस्ट चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया में भी क्रिसमस को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं. चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और प्रार्थना सभाओं की रूपरेखा तय कर ली गई है. यहां 24 दिसंबर की रात ईसाई समाज के लोग चर्च में एकत्र होकर आराधना करेंगे और प्रभु यीशु के उपदेशों को सुनेंगे.
क्राइस्ट चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के फादर बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर की रात विशेष आराधना सभा होगी, जिसमें प्रभु यीशु के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा. 25 दिसंबर की सुबह बाइबल पाठ किया जाएगा. इसके बाद सुबह 11 बजे से प्रभु का दर्शन शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.
क्रिसमस को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और उत्सवपूर्ण हो गया है. बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है और लोग उपहार, केक व सजावटी सामान की खरीदारी में जुटे हुए हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.