मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद गांव में चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आधी रात के बाद घर में घुसे चोरों ने गृह स्वामियों और उनके परिवार को बाहर से बंद कर दिया और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए।
दो सगे भाइयों के घर बने निशाना
चोरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाया, जिनके मालिक आपस में सगे भाई हैं। पीड़ित गृह स्वामी नीरज प्रसाद और शंभू प्रसाद के घरों से ज्वेलरी और नकदी की चोरी की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित नीरज प्रसाद की पत्नी ने बताया कि देर रात चोर घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर सो रहे लोगों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया।
पढ़ें- Bihar News: इंटर के छात्र ने लॉज में फंदे से लटककर की आत्महत्या, कमरा सील; जांच में जुटी पुलिस
12 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
चोरी के बाद जब परिवार शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। दोनों घरों से करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है। पीड़िता के अनुसार, उनकी और उनकी मां की कीमती ज्वेलरी के साथ नकदी भी चोर ले गए। घटना के समय घर में केवल बुजुर्ग मां और दो बच्चे मौजूद थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम की मदद
घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि दो घरों में चोरी की पुष्टि हुई है और एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है। दोनों घरों के पास लीची का बागान है, आशंका है कि चोर इसी रास्ते घर में दाखिल हुए होंगे। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.