भास्कर न्यूज | अमृतसर वीना रानी हत्याकांड के दोनों आरोपी किराएदारों की पुलिस ने पहचान कर ली है। आरोपी गुरदेव सिंह और शमशेर सिंह उर्फ शेरा अजनाला के गांव सोडियां के रहने वाले हैं। तीसरे आरोपी के नाम के बारे में पता नहीं चला है। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनके घर पर रेड की मगर वह फरार थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है। एसएचओ किरनदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया था। बता दें कि 28 जनवरी की दरमियानी रात एक बजे आरोपी किराएदार प्लानिंग के साथ वीना रानी की हत्या करके गहने और नकदी लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने मृतका के बेटे को शराब में कुछ मिलाकर बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.