निगम की ओर से गिराया अवैध निर्माण।
जालंधर के जवाहर नगर मार्केट में हीट 7 के पास बांसल स्वीट शाप के खिलाफ नगर निगम की ओर से आज कार्रवाई की गई। काफी समय अवैध कब्जों को लेकर इमारत का मामला गरमाया हुआ था। इस दौरान आज नगर निगम द्वारा इस इमारत पर डिच मशीन चलाई गई। वीडियो में देखा जा सकता है
नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात रही
इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं जब मीडिया ने अधिकारी से कार्रवाई की जाने को लेकर पूछा तो उन्होंने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से गुरेज रखा। वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि राजविंदर भल्ला द्वारा नगर निगम को अवैध इमारत को लेकर शिकायत दी गई थी।
इस दौरान उनके पास इमारत को लेकर नोटिस जारी किया गया था। जिसको लेकर आज टीम द्वारा कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि हाईकोर्ट में कोई तारीख है और कोर्ट में केस चल रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बांसल स्वीट्स के मालिक अधिकतर बता सकते है, लेकिन वह यहां पर मौजूद नहीं है।
पुलिस फोर्स तैनात की चलाई डिच मशीन, इमारत के फ्रंट और बैक पर निर्माण तोड़ा
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.