यूको आरसेटी मुंगेर के निदेशक रोहन कुमार के अनुसार यह प्रशिक्षण यूको आरसेटी कैंपस में संचालित किया जाएगा. प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा. इसका लाभ खास तौर पर बीपीएल परिवारों की महिलाओं को देने की योजना है, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद खुद का रोजगार शुरू कर सकें. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को बैंक लिंकेज
12 दिनों का मिलेगा प्रशिक्षण
लोकल 18 पर यूको आरसेटी मुंगेर के निदेशक रोहन कुमार ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह निशुल्क प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष के समापन का आखिरी बैच होगा. उन्होंने बताया कि चूड़ी-लहठी निर्माण से जुड़ा यह प्रशिक्षण कुल 12 दिनों का होगा. इस कोर्स में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर केवल 35 महिलाओं का चयन किया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा सके. इसके बाद ये लोग उद्योग स्थापित भी कर सकते हैं.
ट्रेनिंग के बाद मिलेगी बैंक लिंकेज की सुविधा
यूको आरसेटी मुंगेर के निदेशक रोहन कुमार के अनुसार यह प्रशिक्षण यूको आरसेटी कैंपस में संचालित किया जाएगा. प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा. इसका लाभ खास तौर पर बीपीएल परिवारों की महिलाओं को देने की योजना है, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद खुद का रोजगार शुरू कर सकें. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को बैंक लिंकेज की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे उन्हें उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहयोग मिल सके और अपना छोटा-मोटा कारोबार शुरू करना आसान हो जाए.
आवेदन की शर्तें और जरूरी दस्तावेज
प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. दस्तावेज के तौर पर आर्थिक जनगणना सूची में नाम, पासपोर्ट साइज की पांच फोटो और बैंक पासबुक की जरूरत होगी. शैक्षणिक योग्यता के तौर पर सामान्य रूप से हिंदी पढ़ना-लिखना आना जरूरी है. जबकि एक महीने के कोर्स वाले प्रशिक्षण के लिए इंटर पास होना अनिवार्य बताया गया है. इच्छुक महिलाएं यूको आरसेटी मुंगेर कार्यालय, जो सदर प्रखंड कार्यालय के पास स्थित है, वहां जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं. कार्यालय सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.