मुंगेर पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के असिस्टेंट मैनेजर नवल किशोर को लगभग एक सप्ताह बाद सकुशल बरामद कर लिया है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार स्थित SBI की मेन ब्रांच में काम करते हैं। सदर DSP अभिषेक आनंद ने कहा है कि नवल किशोर मुंगेर न्यायालय परिसर में घूमते हुए मिले। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस अब उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। बता दें मुंगेर में SBI के मेन ब्रांच में पोस्टेड असिस्टेंट मैनेजर नवल किशोर कुमार 20 जनवरी मंगलवार देर शाम से लापता हो गए थे। गुरुवार 22 जनवरी को असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी सोनम देवी, छोटा भाई पंकज कुमार, पिता रामा राय सहित अन्य परिजन कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उन्होंने SP सैयद इमरान मसूद से मुलाकात की। लापता होने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी को मैसेज किया था, जिसमें कर्ज और मानसिक तनाव से जुड़ी बात लिखी गई थी। मैसेज में लिखा था, ‘पापा से बोलो, मेरा सारा कर्ज चुका देंगे, तब हम आएंगे…।’ जमालपुर में किराए के क्वार्टर में रहते हैं नवल किशोर सारण के सोनपुर थाना क्षेत्र के हस्ती टोला के निवासी हैं। वह जमालपुर में किराए के क्वार्टर में रहते हैं और मुंगेर की SBI मेन ब्रांच में अपनी सेवाएं दे रहे थे। परिजनों के मुताबिक पहले भी कुछ साल पहले नवल किशोर इसी तरह लापता हुए हैं। पत्नी ने बताया कि मुंगेर में वह लगभग डेढ़ साल से पैसे का लेनदेन कर रहे हैं और तबसे ही लगातार मानसिक तनाव में हैं। खगड़िया रेलवे पार्किंग के पास से बाइक बरामद की थी पुलिस ने उनकी बाइक खगड़िया रेलवे पार्किंग के पास से बरामद की थी। जांच के दौरान, लापता प्रबंधक की पत्नी सोनम देवी ने कोतवाली थाना में एसपी सैयद इमरान मसूद को बताया था कि नवल किशोर इंस्टाग्राम के जरिए उनसे चैट कर रहे थे। इस जानकारी के बाद पुलिस को उनके जीवित होने का संदेह हुआ और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी बरामदगी हुई। इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा सदर DSP द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.