रिपोर्ट- प्रशांत शर्मा. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवकों को बंदूक लेकर रील बनाना महंगा पड़ गया. तीनों युवकों की गिरफ्तारी करते हुए वन विभाग ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया. तीनों आरोपी अजीत, विक्रांत और अनिकेत ने टाइगर रिजर्व के कोर जोन जोकि पूरी तरह प्रतिबंधित क्षेत्र है, वहां वे मनमानी तरीके से घुसे, आग जलाई और एयर राइफल से कई बार फायरिंग की. इतना ही नहीं, उन्होंने दबंग और शिकारी अंदाज में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया. वन विभाग ने मामले संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई की. आरोपियों के पास से दो एयर राइफल और एक कार जब्त की गई है. एक बैरियर गार्ड को भी नौकरी से हटा दिया गया है. रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इस घटना से पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.