Mumbai News : मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित ‘Chinese N Grill’ रेस्टोरेंट स्वाद के लिए खास पहचान बना चुका है. करीब 30 साल पुराने इस ठिकाने पर निहारी, बन्नू पुलाव और ग्रिल्ड नॉनवेज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है. फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और कटरीना कैफ जैसे सितारे भी यहां के खाने के दीवाने रह चुके हैं.
चाइनीज़ एन ग्रिल यह नाम सुन कर आपको लग रहा होगा की यह कोई चाइनीज़ रेस्टोरेंट होगा, पर ऐसा नहीं है यहां हर प्रकार के डिश मिलते हैं. यह बिरियानी, नल्ली निहारी और लाहोरी जैसे हर प्रकार के नॉनवेज डिश के लिए जाना जाता है. इस रेस्टोरेंट के मालिक शहादत ख़ान Local 18 से बात करते हुए बताते हैं की यह रेस्टोरेंट 1996 में खुला था. आज से तकरीबन 30 साल पहले. उस समय यहां सिर्फ़ ग्रिल और निहारी बनता था वहीं आज अनेकों ऑप्शंस उपलव्ध है. इस रेस्टोरेंट की ख़ासियत बन्नू पुलाव है, जो मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे देश में सिर्फ़ इसी रेस्टोरेंट में बनाया जाता है. इसमें मटन डाला जाता है. यह स्वाद में बहुत ही रिच होता है. इसके अलावा यहां निहारी कई साल से बनती आ रही है. मटन चाप, लाहोरी कोरमा, मटन बिरियानी, मटन कोरमा, चिकेन बिरियानी, चिकेन ग्रिल, मलाई चिकेन, भेजा फ्राई, गुर्दा और भी अनगिनत फ़ूड आइटम्स उपलव्ध है. यहां हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है.
सेलेब्रिटीज का पसंदीदा रेस्टोरेंट
अभी रमजान के समय तो हाल ऐसा है की रेस्टोरेंट के बाहर भी टेबल और कुर्सी लगा कर रखना पड़ रहा है. चाईनिज एन ग्रिल में अब तक कई बड़े से बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आ चुके हैं, जिसमें फरहान अख़्तर, अर्जुन रामपाल जैसे मशहूर नाम शामिल हैं. इसी के साथ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ़ भी यहां के नॉनवेज फूड्स का लुफ़्त उठा चुकी हैं. यह लिस्ट यही नहीं रुकता दूसरे एक्टर्स जैसे जिम सरभ और साहिल ख़ान भी यहां नज़र आ चुके हैं. सहादत ख़ान आगे बताते हैं की यहां इनके पास सीज़लर्स में भी अच्छे और स्वादिष्ट ऑप्शंस उपलव्ध हैं. यहां आए खाने के शौक़ीन लोगों को ढेरों प्रकार के बेहतरीन नॉनवेज ऑप्शंस मिलता है.
About the Author
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.