लुधियाना के मुल्लापुर में सड़क एक्सीडेंट में एक महिला टीचर की मौत हो गई। टीचर सरकारी स्कूल अब्बूवाल में पढ़ाती थी। वो सुबह स्कूल जा रही थी तो उसकी स्कूटी और क्रेटा कार में टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में टीचर निशा देवी गंभीर रूप से घायल हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले महिला को मुल्लापुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे लुधियाना के निजी अस्पताल में रैफर किया गया। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। महिला टीचर निशा की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने सोमवार देर रात क्रेटा कार के चालक सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। अचानक कार मोड़ी तो हुई टक्कर जानकारी के अनुसार निशा देवी सुबह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। मुल्लापुर के नजदीक सिंगला एन्क्लेव के सामने क्रेटा कार चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक कार टर्न करने लगा। इसी बीच निशा देवी की स्कूटी और कार में टक्कर हो गई। अब्बू वाल स्कूल में हिंदी टीचर थी मृतका निशा रानी अब्बूवाल सरकारी मिडिल स्कूल में हिंदी विषय की टीचर थी। वह रोजाना अपनी स्कूटी से ही से ही स्कूल जाती थी। सुबह जब उसका एक्सीडेंट हुआ तो उसके परिजन व उसके सहयोगी तुरंत मुल्लापुर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुकदमे के जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि क्रेटा चालक सुखदेव सिंह निवासी एरो-हब सिंगला एन्क्लेव में रहता है | सुखदेव सिंह ने लापरवाही से बिना कोई सिग्नल दिये कार जल्दबाजी में सिंगला एन्क्लेव की तरफ मोड़ दी, पीछे एक्टिवा स्कूटी पर आ रही निशा देवी अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई और गंभीर रूप से घायल हो गई | जिसकी देर शाम लुधियाना के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.