लुधियाना जिले में मुल्लापुर दाखा के गांव हलवारा के पास पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर थाना सुधार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन मृतक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद शव को सरकारी अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना सुधार के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि शव कई दिनों से पानी में होने के कारण गल चुका था। स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरता देख पुलिस को सूचना दी थी। 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया एसएचओ ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सरकारी अस्पताल में रखा जाएगा। यदि इस अवधि में मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार पुलिस उसका अंतिम संस्कार करवाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.