उमरिया में NH-43 पर बाइक गड्ढे में गिरी। हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
उमरिया जिले में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी के कारण एक सड़क हादसा हो गया। इस दौरान बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना गुरुवार रात 9 बजे की है।
दरअसल, मुदरिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण बाइक सवार युवकों को सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य नहीं दिखा। सड़क के क्रैक भरने और मरम्मत के लिए मार्ग को काटकर वन-वे जैसा बना दिया गया था।
शहडोल से अपने गांव लौट रहे थे बाइक
इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरी, थाना नौरोजाबाद निवासी प्रशांत सिंह (24) और अमित पाल (24) शहडोल से अपने गांव लौट रहे थे।
मुदरिया के पास पहुंचते ही बाइक सीधे कटे हुए गड्ढे में जा गिरी। दरअसल, मौके पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड, न रिफ्लेक्टर, न बैरिकेडिंग और न ही कोई संकेतक मौजूद था।
एक युवक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर
हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। अमित पाल बेहोशी की हालत में थे। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद अमित पाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले शहडोल रेफर किया गया। शहडोल में हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर भेजा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.