MP Assembly Budget Session: अमेरिका भारत ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन।
– फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में विधानसभा बजट सत्र के छठवें दिन कांग्रेस ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बिजली कंपनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। जनता परेशान हो रही। सरकार को तत्काल बिजली कंपनियों पर लगाम लगाना चाहिए। बिजली दरें कम करना चाहिए। 24 फरवरी को राहुल गांधी के दौरे व सभा को लेकर कांग्रेस तैयार है। जबलपुर में पुल गिरने के मामले पर कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री को इस पर कार्रवाई करना चाहिए।
MP News: बजट सत्र से पहले चर्चा में रहे ये बयान
बता दें बजट सत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने सदन में VB-G RAM G के नाम बदलने का विषय रखा था। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भंवर सिंह शेखावत ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि आज कैलाश जी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। वहीं, विजयवर्गीय ने कहा किसी की बर्बादी के आसार नहीं हैं। होली का त्योहार आ रहा है। सभी को खुश रहना चाहिए।
MP Assembly Session Live: विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन आज, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का छठा दिन आज काफी अहम रहने वाला है। सदन में अनुपूरक बजट पर मतदान कराया जाएगा, वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत कई जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है।
विपक्ष की ओर से हालिया ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा जोर-शोर से उठाए जाने की संभावना है। साथ ही गांधी मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला भी सदन में गूंज सकता है। इस मुद्दे पर जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कांग्रेस-भाजपा टकराव पर हंगामे के आसार
हाल ही में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव और पत्थराव की घटना को लेकर भी विधानसभा में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष इस मामले में सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा सकता है, जबकि सत्ता पक्ष पलटवार की रणनीति के साथ मैदान में रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.