मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में की गई, जहां एक तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक को गुप्त सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) के रास्ते एक पिकअप वाहन में विशेष तहखाना बनाकर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने NH-27 पर निगरानी बढ़ाते हुए डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के खजूरिया चौक के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। 33 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद तलाशी के दौरान पिकअप में बनाए गए गुप्त तहखाने से कुल 33 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से पिकअप चालक अमरनाथ पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया, जो समस्तीपुर जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। तस्कर से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित तस्करी गिरोह सक्रिय है। डुमरिया घाट थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.