कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती को देखते हुए यातायात प्रबंधन, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय, सफाई और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को चलित शौचालय, पेयजल टैंकर और पर्याप्त सफाई कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग को झिंझरी पुलिस लाइन में बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर और प्रिंटर की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरव नामदेव को दी गई है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड वाहन, मेडिकल एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर के डबरा में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौत, सात घायल
तो वहीं, जबलपुर सेना मुख्यालय से कटनी पहुंचे डायरेक्टर रिक्रूटमेंट रितिक खंजोड़े ने बताया कि इस अग्निवीर भर्ती रैली में महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। रैली के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेडमैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। बता दे भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए 13 फरवरी से 28 फरवरी तक तीन स्तरों पर शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 12 बजे से प्रवेश पत्र परीक्षण एवं प्रिंट सुविधा, सुबह 6 बजे से आधार कार्ड परीक्षण एवं प्रिंट सुविधा, सुबह 6 बजे से अन्य दस्तावेजों की जांच, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.