Kanyadaan Policy: कन्यादान पॉलिसी बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए सुरक्षित निवेश विकल्प बन रही है. करीब ₹3,596 मासिक प्रीमियम पर परिपक्वता पर लगभग ₹27 लाख मिल सकते हैं. 13–25 साल की अवधि वाली इस योजना में पिता की मृत्यु पर प्रीमियम माफ होता है और बोनस सहित राशि दी जाती है.
एलआईसी बीमा सलाहकार केदार कुमार ने बताया कि इस पॉलिसी के तहत यदि कोई माता-पिता अपनी बेटी के भविष्य के लिए समय रहते निवेश करना चाहते हैं. तो यह योजना उनके लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प है. पॉलिसीधारक को इस योजना में मासिक, त्रैमासिक, छमाही या वार्षिक प्रीमियम जमा करने का विकल्प मिलता है. मासिक किस्त के रूप में 3,596 का भुगतान करके, पॉलिसीधारक अपनी बेटी की शादी और शिक्षा के लिए भविष्य में लगभग 27 लाख की राशि प्राप्त कर सकते हैं. वहीं यदि प्रीमियम को क्वार्टरली, हाफ ईयरली या ईयरली भुगतान करना हो तो क्रमशः 10,787, 21,340 और 42,209 का भुगतान करना होगा.
पिता की मृत्यु पर प्रीमियम होता है माफ
उन्होंने बताया कि यह योजना माता-पिता को बेटी की शिक्षा और शादी के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है. पॉलिसी अवधि 13 से 25 साल तक होती है. जिसमें प्रीमियम 22 साल तक दिया जाता है. पिता की मृत्यु होने पर परिवार को मृत्यु लाभ मिलता है और भविष्य के प्रीमियम माफ हो जाते हैं. परिपक्वता पर बोनस सहित लगभग 27 लाख की राशि प्राप्त हो सकती है. स्कीम के तहत पिता की आयु 18 से 50 साल और बेटी कम से कम 1 साल की हो.
वित्तीय सुरक्षा के साथ सुरक्षित हाथों में होता है भविष्य
केदार कुमार ने बताया कि एलआईसी की यह योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है. बल्कि यह माता-पिता को मानसिक संतोष भी देती है कि उनकी बेटी का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. कन्यादान पॉलिसी के माध्यम से माता-पिता बेटी की शिक्षा और शादी के लिए समय पर फंड तैयार कर सकते हैं और भविष्य में अचानक आने वाले खर्चों से बच सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.