गणतंत्र दिवस पर मोहन भागवत मुजफ्फरपुर में संघ के प्रांत कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे। रविवार को वे मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक रिसोर्ट में सामाजिक सद्भाव विचार गोष्टी सह संवाद को संबोधित किया। भागवत ने कहा, हिन्दू समाज को 3 बच्चे पैदा करने से किसी ने रोका तो नहीं है। सरकार भी 2-1 बच्चे पैदा करने को कहती है। देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की जरूरत नहीं है। यह हिन्दू राष्ट्र ही है। समाज में विविधता है, अलगाव नहीं है। अंग्रेजों ने अलगाव को चौड़ा कर शासन किया। उस अलगाव को दूर कर हिन्दू समाज को एकजुट करना है। अपना देश आगे बढ़े, दुनिया का सिरमौर बने इसकी परिस्थिति भी बन रही है, लेकिन चुनौती भी कम नहीं है। कुछ देशों को भारत का आगे बढ़ना अच्छा नहीं लग रहा है, उन्हें अपनी दुकान बंद होने का खतरा दिख रहा है, जिससे वे आगे बढ़ने के रास्ते में बाधा खड़ी करने में लगे हुए हैं। डर दूर करने के लिए निर्भरता जरूरी भागवत ने आगे कहा, डर दूर करने के लिए निर्भरता जरूरी है। निर्भरता से समस्याओं को दूर किया जा सकता है। दुनिया में सद्भाव जरूरी है। सद्भाव नहीं रहने पर लोग आपस में लड़कर मर जाएंगे। किसी भी विदेशी शक्ति ने अपनी ताकत के बल पर हमें पराधीन नहीं किया। विदेशी शक्तियों ने हमारी फुट का फायदा उठाकर जीत हासिल की। समस्या बताने के साथ उपाय भी बताना चाहिए। आज देश सज्जन शक्ति के भरोसे चल रहा है। सज्जन लोग अपने अपने स्तर पर समस्या दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी को और नीचे ले जाना होगा। संपन्न लोग ही समाज की सेवा करेंगे ऐसा नहीं है। जिनके मन में सद्भाव आ जाएगी वहीं पीड़ित और अभावग्रस्त लोगों की सेवा कर पाएगा। सबको मिलकर अभावग्रस्त, समस्या पीड़ित और जरूरतमंद की समस्या दूर करने का प्रयास करना चाहिए। प्रांत कार्यालय ‘मधुकर निकेतन’ में झंडा फहराएंगे भागवत आज गणतंत्र दिवस पर मोहन भागवत मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय ‘मधुकर निकेतन’ में झंडोत्तोलन करेंगे। ये पहली बार है जब संघ के कोई सरसंघचालक गणतंत्र दिवस के दिन मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद वे संघ के प्रखंड स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस सांगठनिक बैठक में संघ के विस्तार, आगामी योजनाओं और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम मोहन भागवत के ‘जेड प्लस’ (Z+) सुरक्षा श्रेणी में होने के कारण जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। कलमबाग चौक से लेकर गरहां तक सुरक्षा के कड़े घेरे बनाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और बिना पहचान पत्र के किसी भी बाहरी व्यक्ति का कार्यक्रम स्थल के आसपास प्रवेश वर्जित है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.