पुलिस चेकिंग अभियान चलातेह हहुए, इस दौरान कारों को जब्त् किया गया।
नए साल से पहले ही मोहाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इसी कड़ी में शहर के रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो कारें जब्त कीं, जबकि 12 ट्रैफिक चालान काटे गए।
वहीं दो लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 128 के तहत सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फेज-3बी2 की मार्केट पर फोकस
मोहाली पुलिस द्वारा व्यस्त 3B2 मार्केट में नाइट डोमिनेशन ड्राइव चलाई गई। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने किया। पुलिस टीमों ने वाहनों की सघन जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। इस दौरान दुकानदारों को भरोसा दिलाया गया कि उनके साथ किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था या अनुचित व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा।
नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2 कारें और 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई, जबकि 12 ट्रैफिक चालान जारी किए गए। वहीं, शाम को पुलिस द्वारा बेस्ट टेक मॉल में मॉक ड्रिल की जाएगी।
पुलिस की टीमें रात में चेकिंग करते हुए।
नए साल तक रोजाना चलेगी ड्राइव
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने आम जनता एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे जांच व गश्त के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग करें तथा यातायात और नागरिक नियमों का सख्ती से पालन करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने का भी आग्रह किया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार की नाइट डोमिनेशन और प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे त्योहारों के मौसम में कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.