मोहाली के जीरकपुर में 22 पप्पी (कुत्तों के बच्चों) लड्डुओं में जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। लड्डू खाने के बाद 5 से 7 पिल्लों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद शहर के डॉग लवर्स और सामाजिक संगठनों में भारी रोष है। विभिन्न एनजीओ ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कठोर सजा सजा देने की मांग की है। कुत्तों को दिया था जहर शेल्टर संचालक सुखराज शेल्टर बताते ही उनके यहां कुल 42 कुत्ते रखे थे, जिनमें से 20 को पहले ही गोद दिया जा चुका था। शेल्टर में मौजूद 22 पिल्लों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड्डुओं में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। कुछ ही देर में पिल्लों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे तड़पने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। शेल्टर संचालक के अनुसार, जैसे ही घटना का पता चला, तुरंत संबंधित विभागों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची घटना की सूचना मिलते ही पशु कल्याण संस्था रब दे जीव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह किसी सनकी मानसिकता वाले व्यक्ति की हरकत प्रतीत होती है। उनका कहना है कि इस तरह की हैवानियत भरा कृत्य कोई सामान्य इंसान नहीं कर सकता। मासूम बेजुबानों को जहर देना दर्शाता है कि आरोपी में दया-दृष्टि जैसी कोई भावना नहीं है। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब सवा घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना केवल 5 पिल्लों की मौत नहीं, बल्कि इंसानियत की संवेदनाओं पर गहरा आघात है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.