मोहाली के डेराबस्सी–मुबारिपुर रोड स्थित वीआईपी इंक्लेव में एक रिटायर्ड फौजी और उनके बेटे पर हमला हुआ है। पांच से छह हमलावरों ने डंडों से उन पर हमला किया, जिससे पूर्व फौजी जनार्दन और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोसायटी में चल रहे विवाद के कारण हुई। सोसाइटी में चल रहा था विवाद घायल रिटायर्ड फौजी जनार्दन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी सोसायटी के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। उनके अनुसार, पांच-छह युवक हथियारों से लैस होकर उनके घर के पास पहुंचे और उन पर डंडों से हमला कर दिया। जब उनके बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई हमले के दौरान सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में हमलावरों को रिटायर्ड फौजी और उनके बेटे को डंडों से पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की हो। इस हमले ने वीआईपी इंक्लेव की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घायल पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। इस संबंध में मुबारकपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया है। इसके बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.