मोगा जिले में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। यहां जलालाबाद निवासी शिक्षक सुखपाल सिंह के घर से दो अज्ञात लुटेरे सोने के गहने और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय हुई जब सुखपाल सिंह की पत्नी मनजीत कौर घर पर मौजूद थीं मनजीत कौर घर से ही बुटीक का काम करती हैं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि लुटेरों ने मनजीत कौर के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें धमकाते हुए सोने के गहने तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से की पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लछमन सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भी इसी परिवार के साथ इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। पुलिस इस पहलू को भी अपनी जांच में शामिल कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। जल्द आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही अहम सुराग मिलेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.