मोगा जिले के लुधियाना जी.टी. रोड पर सरकारी रेस्ट हाउस के सामने हुए एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत समाजसेवा सोसायटी की एम्बुलेंस द्वारा मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बता दे कि हादसे में घायल बुजुर्ग की पहचान मोगा पिंक सिटी निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। वे अपनी स्कूटरी पर घर जा रहे थे, तभी उनकी एक हाइड्रा मशीन से टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण वे गिर पड़े और उनकी स्कूटरी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। समाजसेवा सोसायटी के सदस्यों ने पहुंचाया अस्पताल वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समाजसेवा सोसायटी के गुरसेवक सिंह संन्यासी और उनके अन्य सदस्यों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।बता दे कि सिविल अस्पताल मोगा में डॉक्टरों ने बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.