मोगा/बाघापुराना के गांव पत्तो हीरा के सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी के कत्ल मामले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कश्मीर के लद्दाख से गिरफ्तार किया है। जिसे अब मोगा लाया जाएगा और सीआईए स्टाफ की टीम उससे पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 11 लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला
मोगा के निहाल सिंह वाला सब डिवीजन के पत्तो हीरा सिंह गांव में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में बाघा पुराना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह मामला पत्तो हीरा सिंह निवासी जसविंदर सिंह के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया था। पुलिस ने जैमलवाला गांव के मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह और पत्तो हीरा सिंह गांव के जसकरण सिंह उर्फ जस्सू शर्मा सहित 6-7 अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पंट्रोल पंप के सामने मारी गई थी गोली
इस मामले में मोगा SSP अजय गांधी ने बताया कि सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी को कोटकपूरा रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने उस समय गोली मारी गई, जब वह अपनी गाड़ी से उतर रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की धरपकड़ जारी
हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का और से उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और कई लोगों से पूछताछ भी जारी है। मोगा SSP अजय गांधी ने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हैप्पी सरपंच के अन्य फरार हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की आगे की जांच थाना बाघा पुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह कर रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.