मोगा के पत्तो हीरा सिंह गांव के सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कल लद्दाख से मुख्य आरोपी को पकड़े जाने के बाद वहीं से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज कोर्ट में पेश करके चारों की पांच दिन की रिमांड हांसिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बलू (जैमलवाला), जसनप्रीत सिंह उर्फ जस्सू (चंद पुराना), युगोस शर्मा उर्फ बाह्मण (गोबिंदगढ़ बस्ती मोगा) और हरमिंदर सिंह उर्फ हिंदा (जो सिंह वाला) के रूप में हुई है। पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर मोगा लाई और अदालत में पेश किया। डीएसपी बाघापुराना ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पूछताछ के दौरान किसी अन्य व्यक्ति का नाम सामने आता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हत्या के बाद लेह में छिपे हुए थे आरोपी पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभी तक पूछताछ में हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लेह की तरफ फरार हो गए थे। मनप्रीत ने रची थी साजिश, पत्नी से अवैध संबंध का था शक हैप्पी की हत्या की साजिश मनप्रीत सिंह बब्लू ने रछी थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बलू को शक था कि उसकी पत्नी रुपिंदर कौर के सरपंच हैप्पी के साथ संबंध थे। इसी शक के कारण उसने सरपंच की हत्या की साजिश रची थी। फॉर्च्यूनर पर नकली नंबर प्लेट लगाकर कश्मीर भागे बब्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर किराये पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ली और सरपंच की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी किराये की गाड़ी जगरांव इलाके में छोड़कर अपनी फॉर्च्यूनर पर नकली नंबर प्लेट लगाकर जम्मू-कश्मीर की ओर फरार हो गए थे, जहां से सीआईए मोगा की टीम ने उन्हें लेह से गिरफ्तार किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.