मोगा जिले के कोट ईसे खां थाना पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। धर्मकोट डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई है। सूचना के आधार पर पता चला कि बलजीत सिंह निवासी गांव चीमा बाइक चोरी करने का आदी है। वह बिना नंबर के बाइक पर गांव महलां की ओर से दोलेवाला की तरफ आ रहा था। दो चोरी की बाइक बरामद सूचना मिलते ही पुलिस ने महला लिंक रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बिना नंबर का बाइक बरामद हुई, जो चोरी की पाई गई। आरोपी की निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक बरामद की गई। एक दिन के पुलिस रिमांड पर थाना इंचार्ज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को एक दिन का रिमांड दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है और वाहन चोरी के अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.